साइट का इस्तेमाल
साइट की सामग्री निजी इस्तेमाल के लिए है। बिना अनुमति कॉपी करके कहीं और छापना मना है।
डिजिटल प्रोडक्ट
PDF गाइड और रिपोर्ट डिजिटल प्रोडक्ट हैं। भुगतान की पुष्टि के बाद डाउनलोड लिंक साइट पर और ईमेल पर मिलता है। पर्सनल रिपोर्ट आपकी दी गई जन्म जानकारी से बनती है, गलत जानकारी पर बनी रिपोर्ट की ज़िम्मेदारी हमारी नहीं।
भुगतान
भुगतान UPI से होता है। हर ऑर्डर की राशि अलग होती है, ठीक वही राशि भेजें। भुगतान की पुष्टि आम तौर पर कुछ मिनट में और कभी-कभी कुछ घंटों में होती है।
रिफंड
अगर भुगतान के 24 घंटे बाद भी प्रोडक्ट नहीं मिला, तो पूरा पैसा वापस किया जाएगा। डिजिटल प्रोडक्ट डाउनलोड होने के बाद रिफंड नहीं होता, क्योंकि उसे वापस नहीं लिया जा सकता। गलती से दो बार भुगतान हुआ तो दूसरा भुगतान वापस किया जाएगा।
परिणाम
किसी प्रोडक्ट से किसी परिणाम की गारंटी नहीं है। विस्तार से डिस्क्लेमर पढ़ें।
बदलाव
हम इन नियमों को कभी भी बदल सकते हैं। बदलाव इसी पेज पर नई तारीख के साथ दिखेगा।
संपर्क
इन नियमों से जुड़े किसी सवाल के लिए संपर्क पेज के फॉर्म से लिखें।